MP में आज होगा प्रियंका का रोड शो, इन चीजों पर SPG की रोक

Edited By suman, Updated: 13 May, 2019 08:41 AM

priyanka s roadshow today

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को इंदौर में रोड शो करेंगी। एसपीजी की टीम ने रविवार को रोड शो का पूरा रूट देखा। कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि किसी

भोपाल: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को इंदौर में रोड शो करेंगी। एसपीजी की टीम ने रविवार को रोड शो का पूरा रूट देखा। कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए कि किसी भी स्वागत मंच पर बलून नहीं लगाया जाएं। कार्यकर्ता किसी को भी आतिशबाजी, पटाखों का प्रयोग न करने दें। सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा करना जरूरी है।


PunjabKesari

शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मंच लगाने वाले सभी नेताओं से कहा, वे एसपीजी के निर्देशों का पालन करें। कांग्रेस नेता रोड शो में साथ चलेंगे प्रदेश महामंत्री और चुनाव संचालक अरविंद बागड़ी ने बताया रोड शो की तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्य चुनाव कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें सभी को विधानसभावार जिम्मेदारियां दी गईं। 100 मंच लगाए जाएंगे। तय किया कि मंच से स्वागत के बाद कांग्रेस नेता रोड शो में साथ चलेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!