मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 13 Jun, 2020 09:43 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 13 जून (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,641 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 13 जून (भाषा) मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 198 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 10,641 तक पहुंच गयी।
राज्य के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 447 हो गयी है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में दो, जबलपुर में दो, और नीमच, सागर एवं खरगोन में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 166 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 66, भोपाल में 69, बुरहानपुर में 21, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 14, जबलपुर में 13, देवास एवं मंदसौर में नौ—नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटो में प्रदेश में सबसे अधिक भोपाल में 63 नए मरीज मिले हैं इसके बाद इन्दौर में 57, नीमच में 12, जबलपुर में नौ, उज्जैन और खरगोन में आठ-आठ, देवास में छह तथा शेष अन्य जिलों में नए मरीज पाए गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के कुल 52 में से 51 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 से संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,041 निरूद्ध क्षेत्र हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!