Edited By PTI News Agency, Updated: 01 Apr, 2023 09:40 AM

भोपाल, 31 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। यह जानकारी कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने दी।

पदाधिकारी ने बताया कि सोलंकी बड़वानी जिले के सिलावद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।
इस अवसर पर सोलंकी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की रीति-नीति और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सोलंकी 2009 में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।