भोपाल: ADRM gourav singh पर दुष्कर्म का आरोप, न्याय के लिए पीड़िता ने काटी नस

Edited By Devendra Singh, Updated: 08 May, 2022 02:36 PM

rape case registered agianst accused adrm gourav singh

भोपाल ADRM पर  एक युवती ने लगाया रेप का आरोप, अनुकंपा नौकरी दिलाने के नाम पर एक साल तक महिला सहकर्मी से दुष्कर्म, पीड़िता ने काटी नस

नर्मदापुरम (गजेन्द्र राजपूत): पश्चिम मध्य रेलवे जोन (west central railway zone) के भोपाल मंडल (bhopal division) के एडीआरएम गौरव सिंह के खिलाफ रेप (rape case registered agianst gourav singh) का केस दर्ज हुआ है। नर्मदापुरम के महिला थाना में एडीआरएम (ADRM) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रेलवे में पदस्थ महिला सहकर्मी ने एडीआरएम के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। एडीआरएम पर आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी को अनुकंपा नौकरी दिलाने के नाम पर उसका शारीरिक शोषण किया।

यौन शोषण से परेशान होकर काटी हाथ की नस

एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि मार्च 2021 से एडीआरएम पीड़िता के साथ शोषण कर रहे थे। दो महीने पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई थी। शादी के बाद भी एडीआरएम गौरव सिंह महिला को परेशान करते रहे। दो दिन पहले गुरुवार रात को पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर बचाया। शुक्रवार को उसे वन स्टॉफ सेंटर लाया गया। देर रात महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने वन स्टॉफ सेंटर जाकर उसके बयान लिए। जिसके आरोपी गौरव सिंह (accused gourav singh) के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।      

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!