ढील का नतीजा इंदौर में 83 नए मामले आए सामने, MP में आकंड़ा 6 हजार के पार, सख्ती की तैयारी

Edited By meena, Updated: 23 May, 2020 12:22 PM

relaxation results in 83 new cases in indore rigorous preparations

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में मिली छूट का नतीजा सामने आने लगा है। प्रदेश के रेड जोन वाले जिलों में हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात आई ताजा हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक रेड जोन जिले इंदौर में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि एक डॉक्टर...

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में लॉकडाउन में मिली छूट का नतीजा सामने आने लगा है। प्रदेश के रेड जोन वाले जिलों में हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर रात आई ताजा हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक रेड जोन जिले इंदौर में 83 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि एक डॉक्टर समेत 2 की मौत हो गई। वहीं उज्जैन में 21 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इनमें जिला अस्पताल के स्थानीय चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। बिगड़ते हालातों के मद्देनजर इंदौर कलेक्टर ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन में मिली ढील को सख्त किया जा सकता है।

PunjabKesari

इंदौर हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोरोना के 83 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा तीन हजार के नजदीक 2933 पहुंच गया है। वहीं 24 घंटे में 2 और मौतों के साथ अब तक कुल 111 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को राज्य में 189 नए मामले सामने आये हैं। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के मुताबिक प्रदेश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 6170 पहुंच चुका हैं। मध्यप्रदेश में अब तक 272 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 3089 मरीज स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!