MP Election: शेष 11 दिन और, किसका होगा मध्यप्रदेश, पढ़िये आज की मुख्य खबरें
Edited By Vikas kumar, Updated: 16 Nov, 2018 05:53 PM
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब सिर्फ 11 दिन ही शेष रह गए हैं। 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर कांग्रे...
भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब सिर्फ 11 दिन ही शेष रह गए हैं। 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों के लिए यह मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर कांग्रेस इस बार वनवास खत्म होने का ख्वाब देख रही है वहीं बीजेपी अपने इस मजबूत किले को बचाना चाहती है। यह चुनाव बीजेपी के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भाजपा इसे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर तय हो जाएगा की 2019 बीजेपी के लिए कैसा रहने वाला है। वहीं कांग्रेस ने गुजरात में भी बीजेपी को पूरी तरह से घेरने की कोशिस की लेकिन वह भाजपा को हरा नहीं पाई थी। हालांकि बीजेपी के सबसे मजबूत किले गुजरात में ही उसे सिर्फ 99 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। ठीक गुजरात की तरह ही कांग्रेस अब मध्यप्रदेश में भी भाजपा को घेरने की कोशिस कर रही है। लेकिन इसमें वह कितना सफल हो पाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
आज की राजनीतिक हलचल...
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां रहली विधानसभा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, यह सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं देती है। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को लेकर उन्होंने कहा कि, 11 दिन नहीं लगेंगे, दस दिनों में ही कर्जा माफ हो जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें! MP Election- राहुल का मोदी पर वार, बोले- वे अपने भाषण में भ्रष्टाचार शब्द का प्रयोग नहीं करते
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश दौरे पर हैं। शहडोल के जैतपुरा में जनसभा के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मोदी ने कहा, ये चुनाव इसलिए नहीं हैं कि कौन विधायक बने या कौन नहीं। कौन दल जीता और कौन नहीं जीता। ये चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करने वाला है।
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: शहडोल में गरजे मोदी, बोले- नोटबंदी को लेकर सिर्फ कांग्रेस रो रही है
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर दिया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: मैं कांग्रेस की मानसिकता को ठीक कर दूंगा- शिवराज सिंह
- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, "हम अयोध्या में संवैधानिक तरीके से भव्य राममंदिर के निर्माण के प्रति कटिबद्ध हैं। अयोध्या में राममंदिर हम अवश्य बनवायेंगे।"
पूरी खबर पढ़ें! BJP ने दिलाया अयोध्या में 'भव्य राम मंदिर' बनवाने का भरोसा
- प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीजेपी के स्टार प्रचारक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कॉलेज ग्राउंड पर सभा कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कई व्यंग्य किए वहीं उनके कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियों पर भी कई सवाल उठे हैं।
पूरी खबर पढ़ें! Video: BJP के चाणक्य का MP में राजनीतिक शास्त्र फेल, जनसभा पंडाल में खाली रही कुर्सियां
- दिग्विजय सिंह के ट्विटर पर गलत फोटो डालने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने विज्ञापनों में प्रदेश की सड़कों के गलत विज्ञापन डालने के मामले में घेरे में आ गए हैं। बीजेपी ने 'समृद्धि सड़कों की' के नाम से दिए गए विज्ञापन में सड़कों की जो फ़ोटो दिखाई है, वह प्रदेश की न होकर विदेश की है।
पूरी खबर पढ़ें! Video- कांग्रेस ने 'समृद्धि सड़कों की' विज्ञापन को लेकर बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा यह है विदेशी रोडमैप
- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'वचन पत्र' के बाद बीजेपी को घेरने अब कांग्रेस ने 'आरोप पत्र' लाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस का कहना है कि जल्द...
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: 'वचन पत्र' के बाद अब कांग्रेस लाएगी 'आरोप पत्र'
- प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते कुल 2907 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतरे हैं। 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। 11 दिसंबर को सभी प्रत्या...
पूरी खबर पढ़ें! MP Election: 230 सीटों में 2907 प्रत्याशी, सबसे ज्यादा मेंहगांव विधानसभा में 34 उम्मीदवार
- जानकारी के अनुसार, देपालपुर के पास जलोदिया गांव के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। चंबल नदी किनारे बसे गांव जलोदिया पार जिसे भाजपा का गढ़ कहा जाता था।
पूरी खबर पढ़ें! बीजेपी को झटका, डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा छोड़, कांग्रेस में हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के दोनों चरणों में चुनाव लड़ रहे 1269 उम्मीदवारों में से 1256 के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है। देंखें सभी उम्मीदवारों का रिकॉर्ड...
पूरी खबर पढ़ें! CG Election: ADR ने जारी की रिपोर्ट, देखें कितने उम्मीदवारों पर है गंभीर अापराधिक मामले
Related Story
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 LIVE: MP की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने...
Lok Sabha Election 2024 Phase-2 : मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग आज, 80 प्रत्याशियों का भाग्य...
चाहे किसी भी पार्टी को दें वोट, लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें...CM मोहन ने की मतदान करने...
वोटिंग से पहले कांग्रेस को कटनी में बड़ा झटका, कांग्रेस शहर अध्यक्ष, पूर्व महापौर प्रत्याशी समेत कई...
लोकसभा चुनाव से पहले इंदौर से कांग्रेस को बड़ा झटका, विशाल पटेल समेत कई कार्यकर्ता CM की मौजूदगी...
PM मोदी का बड़ा आरोप कहा - खुद पर आई तो राजीव गांधी ने खत्म कर दिया था विरासत टैक्स..
खजुराहो लोकसभा सीट पर वोटिंग कल, मतदान दल रवाना, देखिए तैयारियां
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे सीएम मोहन यादव, राहुल गांधी पर साधा...
लोकसभा चुनाव 2024: कल छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों में होगा महा मुकाबला
Lok Sabha Election 2024 Phase-2 : मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान कल, जानिए किसका किससे है मुकाबला