Video: BJP के चाणक्य का MP में राजनीतिक शास्त्र फेल, जनसभा पंडाल में खाली रही कुर्सियां
Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 17 Nov, 2018 05:33 PM
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीजेपी के स्टार प्रचारक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कॉलेज ग्राउंड पर सभा कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ कांग्रेस को...
बड़वानी: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बीजेपी के स्टार प्रचारक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कॉलेज ग्राउंड पर सभा कर चुनाव अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कई व्यंग्य किए वहीं उनके कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियों पर भी कई सवाल उठे हैं।

जिले में अमित शाह ने मोदी सरकार को आदिवासी हितैषी बताया और आदिवासी योजनाओं का जिक्र कई बार अपने भाषण में किया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जिस तरह अपने भाषण में मोदी-मोदी करते हैं मुझे लगता है कि राहुल को मोदी फोबिया हो गया है। शाह ने दिग्विजय सिंह और सिंधिया पर भी निशाना साधा। हालांकि भाजपा ने सभा में 60 से 70 हज़ार लोगों के आने का दावा किया था। बावजूद इसके आम सभा स्थल का बड़ा हिस्सा खाली ही था जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सभा में लगभग 10 हजार लोग ही आयोजन स्थल पर मौजूद थे। सभा मे शाह के भाषण के समय भी सभा स्थल का पिछला हिस्सा पूरा खाली पड़ा रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा मे भीड़ ना होने को लेकर जब राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिरे से नकारते हुए कहा कि पूरा मैदान खचाखच भरा था। लोग शाह जी को सुनने बड़ी संख्या में आए थे।
Related Story

MP BJP में इस बड़े पद पर नए चेहरे की एंट्री तय? जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

मंत्री की दौड़ वाले नेता अब बनेंगे मंडल अध्यक्ष! MP में बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी, ये नाम...

MP में BJP नेता की मौत,खून से सने एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे,किसी ने नहीं देखा,परिजनों का भारी...

MP में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रीमंडल विस्तार पर फिलहाल विराम, फिर बढ़ी दावेदारों की धड़कनें

BJP का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, CM Mohan समेत शीर्ष नेतृत्व शामिल; कार्यकर्ताओं को दी जा रही खास...

MP में डेढ़ लाख शिक्षकों पर मंडराया छंटनी का खतरा! देनी होगी परीक्षा, फेल हुए तो जाएगी नौकरी

टूट सकता है BJP के दिग्गजों का सपना! चुनाव हारने वाले नेताओं को नहीं मिलेगा निगम-मंडल, प्रदेश...

MP भाजपा सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की घोषणा, देखें सूची

BJP नेता के दुष्कर्मी पुत्र पर FIR, लड़की का पहले रेप किया फिर Video बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

MP Politics: 40 साल बाद बदला सियासी दौर, कांग्रेस में नई पीढ़ी की एंट्री; BJP में भी उभर रहे नए...