Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Sep, 2026 10:22 AM

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया गया कि घर में धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा है। खास बात यह है कि घर...
भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया गया कि घर में धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतारा है। खास बात यह है कि घर में दो दिन पहले रखा नौकर गायब है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में हुई है। जहां निवासी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। सूत्रों के मुताबिक राकेश अग्रवाल की घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि अधिकारी अपनी पत्नी के साथ रहते थे। करीब 2 दिन पहले ही घर में एक नौकर को रखा गया था। लेकिन, इस घटना के बाद वह नौकर गायब है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में पुलिस का शक उस पर जा रहा है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से उसके हत्या में शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।