MP BJP के वरिष्ठ नेता का हुआ निधन, गम में डूबी भाजपा; CM मोहन और हेमंत खंडेलवाल समेत कई दिग्गजों ने जताया दुख

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Nov, 2026 10:29 AM

senior mp bjp leader passes away

भोपालः मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद आर्य का रविवार को निधन हुआ है। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भोपालः मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद आर्य का रविवार को निधन हुआ है। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दुख जताया है।


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं जबलपुर संभाग के पूर्व संगठन मंत्री श्री गोविंद आर्य जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। संगठन को सशक्त बनाने एवं कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

 

 

हेमंत खंडेलवाल ने भी भावुक पोस्ट कर जताया दुख

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लिखा- "भाजपा मप्र के पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी, जबलपुर संभाग के पूर्व संगठन मंत्री एवं लोकतंत्र सेनानी आदरणीय श्री गोविंद आर्य जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। संगठन विस्तार एवं कार्यकर्ताओं को गढ़ने में स्वर्गीय आर्य जी का योगदान अतुलनीय रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।"

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!