BJP के इस बड़े नेता को फिर मिली राज्य की कमान, CM के संदेश से सामने आया बड़ा संकेत

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Sep, 2026 07:37 PM

shivprakash gets chhattisgarh bjp charge again

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभार दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

रायपुर। (पुष्पेंद्र सिंह): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभार दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शिवप्रकाश के लंबे संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण का लाभ छत्तीसगढ़ भाजपा को लगातार मिलता रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि शिवप्रकाश के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के प्रयासों को भी और मजबूती मिलेगी।

सीएम साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रखने में अनुभवी नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिवप्रकाश का संगठनात्मक अनुभव छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए उपयोगी साबित होगा।

शिवप्रकाश को दोबारा छत्तीसगढ़ का प्रभार मिलने के बाद पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। विशेष रूप से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर फोकस रहने की संभावना है।

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि शिवप्रकाश के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवप्रकाश को उनके पुनर्नियुक्त संगठनात्मक दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!