Edited By meena, Updated: 03 Nov, 2023 01:55 PM
सागर के देवरी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर के देवरी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो रोते रहते थे, कहते थे कि मामा खजाना खाली कर गया। क्या रोते हुए मुख्यमंत्री अच्छा लगता है।
देवरी की उपज मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता परिवार चलाता हूं और पूरा मध्य प्रदेश मेरा परिवार है। लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पैसा आत्मविश्वास देता है और सम्मान भी देता है। मेरी बहनों आपके मैंने मान दिया है, सम्मान दिया है। उन्होंने कहा ऐसा कोई भाई नहीं होगा, जिसकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हो। उन्होंने कहा कि जो बहनें इस योजना से वंचित रह गई हैं। उनके नाम भी पोर्टल खोलकर जोड़ दिए जाएंगे 1250 रुपए से बढा कर 1500 कर दिया जाएगा और उनकी कोशिश रहेगी कि बहनों के लिए हर महीने 10000 खाते में पहुंचे। महिला सशक्तिकरण मेरा मिशन है मेरा मिशन है 15 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं और आगे आने वाले 5 सालों में हर दीदी लखपति दीदी हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उन्होंने मैं हमेशा मां बेटियों को सम्मान की नजरों से देखा है। बहनों के लिए लाडली बहन योजना के तहत पहले 1000 सरकारी कर्मचारियों की सैलरी की तरह बहनों के खाते में आते हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बहनों भाइयों यह बताओ कि कांग्रेस ने कभी पैसा दिया था क्या? कमलनाथ मुख्यमंत्री बने तो रोते रहते थे। कहते थे कि मामा खजाना खाली कर गया है, क्या रोने वाला मुख्यमंत्री अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आगे बोलते हुए कहा देवरी की सभा में कहता हूं कि मेरे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। दिल में तड़प होती है तो पैसे का इंतजाम हो जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मामा वचन देने आया है कि देवरी से भाजपा का विधायक बनाओ, सिंचाई व्यवस्था में कोई कसर नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक हर्ष यादव कहते थे कि सरकार नहीं है क्या करूं।
पत्रकारों का मंच टूटा
मुख्यमंत्री की चुनावी सभा के दौरान पत्रकारों के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट कर गिर गया और पत्रकार दब गए, कुछ पत्रकारों को चोटें भी आई, कुछ के मोबाइल भी टूट गए।