Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 13 Mar, 2019 12:38 PM
अपने दंबग व निष्पक्ष अंदाज के लिए पहचान वाले जबलपुर एस पी अमित सिंह इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। जहां उनका कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया के साथ एक शादी में ठमके लगाते नजर आ रहे है। जिस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से शिकायत...
भोपाल: अपने दंबग व निष्पक्ष अंदाज के लिए पहचान वाले जबलपुर एस पी अमित सिंह इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। जहां उनका कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया के साथ एक शादी में ठमके लगाते नजर आ रहे है। जिस पर भाजपा ने आपत्ति जताई है और चुनाव आयोग से शिकायत करने वाली है। कारण यह है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो गई है और किसी भी सरकारी अधिकारी की नेता अथवा राजनीतिक पार्टी से नजदीकी उनके लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है।
वीडियो में एसपी एक शादी में जमकर ठुमके लगा रहे हैं। इसी वीडियो में कांग्रेस सरकार में मंत्री लखन घनघोरिया भी एसपी के साह हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं। वीडियो में कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी है। आचार संहिता लगने के बाद सामने आए इस वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसको लेकर आपत्ति जताई है। बीजेपी का आरोप है कि अधिकारी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। बीजेपी अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी।