MP विधानसभा चुनावः इन नेताओं का टिकट कटा और इन्हें मिला मौका

Edited By Vikas kumar, Updated: 02 Nov, 2018 03:04 PM

these leaders cut the tickets and got the opportunity

प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, वहीं प्रदेश में 15 साल से शासित भारतीय जनता पार्टी ने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसको लेकर कहीं पर स्वा...

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, वहीं प्रदेश में 15 साल से शासित भारतीय जनता पार्टी ने 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसको लेकर कहीं पर स्वागत तो कहीं पर हंगामा हो रहा है। प्रदेश में कई एसे वर्तमान विधायक हैं जिनका नाम काट दिया गया है, जिसके कारण इनके कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल है। 

PunjabKesari

ग्वालियर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री माया सिंह का टिकट काट दिया गया है, सुसनेर से विधायक मुरलीधर पाटीदार को टिकट मिला है। टीकमगढ़ विधानसभा से वर्तमान विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट काट गया है और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गिरी को यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। वहीं, पृथ्वीपुर विधानसभा से विधायक अनीता नायक की जगह बीजेपी जिलाध्यक्ष अभय यादव को टिकट मिला है।

इन नेताओं का टिकट कटा और इन्हें मिला मौका... 

  • संबलगढ़ - मेहरबान सिंह रावत का टिकट कटा, सरला रावत को मिला 
  • सुमावली - सत्यपाल सिंह का टिकट कटा, बसपा से आए अजबसिंह को मिला 
  • ग्वालियर पूर्व से- मंत्री माया सिंह का टिकट कटा, सतीश सिकरवार को मिला 
  • सेवढ़ा - प्रदीप अग्रवाल का कटा, राधेलाल को मिला 
  • गुना - पन्ना लाल शाक्य का कटा, गोपीलाल जाटव को मिला 
  • अशोकनगर -- गोपीलाल जाटव के बदले लड्डू राम कोरी 
  • सुरखी - पारूल साहू का कटा, सांसद के बेटे सुधीर यादव को मिला 
  • टीकमगढ़ - के के श्रीवास्तव का कटा, राकेश गिरी को मिला 
  • पृथ्वीपुर - अनिता नायक का कटा, अभय यादव को मिला 
  • छतरपुर - ललिता यादव मंत्री यहां से बदला, अर्चना सिंह को मिला 
  • मलहरा से - रेखा यादव का कटा, ललिता यादव को मिला 
  • हटा - उमा खटीक का कटा, पीएल टंटवे 
  • गुन्नौर - महेन्द्र सिंह का कटा, राजेश वर्मा को मिला 
  • रामपुर - हर्ष सिंह (मंत्री)  टिकट कटा, विक्रम सिंह को मिला 
  • सेमरिया - नीलम मिश्रा कटा, के पी त्रिपाठी को मिला 
  • त्यौथर - रमाकांत तिवारी का कटा, श्यामलाल द्विवेदी को मिला 
  • देवसर - राजेन्द्र मेश्राम का टिकट कटा, सुभाष वर्मा को मिला 
  • जयसिंहनगर - प्रमिला सिंह का कटा, जयसिंह को मिला 
  • जैतपुर - जयसिंह मरावी का कटा, मनीषा सिंह को मिला 
  • बांधवगढ़ - ग्यान सिंह का कटा, शिवनारायण सिंह को मिला 
  • बहोरीबंद - प्रभात पांडे का कटा, प्रणय पांडे को मिला 
  • साहपुरा - गंगाबाई धुर्वे की जगह मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे 
  • जुन्नारदेव - नाथन शाह की जगह आशीष ठाकुर 
  • आमला - चैतराम मानेकर की जगह योगेश 
  • घोड़ाडोंगरी - सज्जन सिंह उनके की जगह गीताबाई 
  • सांची - गौरशंकर शेजवार मंत्री की जगह बेटे मुदित 
  • विदिशा - शिवराज सिंह की जगह मुकेश टंडन 
  • आष्टा - रंजीत सिंह गुनवान की जगह रघुनाथ मालवीय 
  • बागली - चंपालाल देवड़ा की जगह पहार सिंह  
  • मांधाता - लोकेन्द्र सिंह तोमर की जगह नरेन्द्र सिंह तोमर 
  • महेश्वर - मेव राजकुमार की जगह भूपेन्द्र आर्य 
  • सेंधवा - रतनसिंह रावजी आर्य की जगह अंतर सिंह आर्य 
  • सरदारपुर - वेलसिंह भूरिया की जगह संजय बघेल 
  • धरमपुरी - कालुसिंह ठाकुर की जगह गोपाल कनोजे 
  • घटिया - सतीश मालवीय की जगह अशोक मालवीय 
  • रतलाम ग्रामीण से - मथुरालाल की जगह दिलीप मकवाना 
  • सैलाना से - संगीता चारेल की जगह नारायण मेडा 
  • मनासा से -- कैलाश चावला की जगह माधव मारू

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!