रंग पंचमी पर रंगों से सराबोर हुआ उज्जैन शहर, नगर गेर का किया गया आयोजन...

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Mar, 2024 02:41 PM

ujjain city drenched in colors on rang panchami

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रंग पंचमी का उत्साह दिखाई देने लगा है।

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में रंग पंचमी का उत्साह दिखाई देने लगा है। उज्जैन जिले में रंग पंचमी का आयोजन किया गया। यहां पर गली मोहल्ला में जमकर होली खेली गई और कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। आपको बता दें कि नगर निगम की नगर गेर में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। नगर निगम द्वारा नगर गेर का आयोजन किया गया गेर महाकालेश्वर मंदिर से गोपाल मंदिर तक निकाली गई। इस गेर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां पर हर्बल रंगों का उपयोग और फायरफाइटर पानी के टैंकर भी शामिल थे।

PunjabKesari
 गेर में शामिल सभी लोगों का जगह-जगह रंग गुलाल से स्वागत किया गया। फायर फाइटर एवं पानी के टैंकरों द्वारा लोगों के ऊपर पानी की बौछार भी की गई। आपको बता दें की लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। 

PunjabKesari
इसलिए आचार संहिता का पालन करते हुए ही गेर निकाली गई। जिले में कई जगह पर युवाओं की टोली पिचकारी से रंग उड़ा रही थी और डीजे पर होली गीतों पर नृत्य करते हुए भी लोग नजर आ रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!