'किसकी औकात है मुझे टिकट देने की...' उमा भारती का बेबाक बयान, सियासत में हलचल!

Edited By meena, Updated: 25 Nov, 2026 09:55 PM

uma bharti s candid statement stirs up politics

उमा भारती ने कहा- 'किसकी औकात है जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं...

ग्वालियर : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। ग्वालियर पहुंचीं उमा भारती से जब मीडिया ने चुनाव लड़ने और टिकट मिलने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने दो टूक अंदाज में जवाब दिया। उमा भारती ने कहा- 'किसकी औकात है जो मुझे टिकट दे। मैं खुद तय करती हूं कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं।'

दरअसल, वृंदावन से भोपाल रवाना होने से पहले उमा भारती ग्वालियर में अल्प प्रवास पर रुकी थीं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। चुनाव लड़ने और टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कर दिया कि चुनाव में उतरने का फैसला उनका अपना होता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके अगले चुनावी रुख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी उमा भारती ने बड़ा बयान दिया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में एक बार बीजेपी जीत गई, तो अगले 20 साल तक सभी पार्टियों का सफाया हो जाएगा। उनका यह बयान यूपी की सियासत को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

इसके साथ ही उमा भारती ने शराबबंदी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। शराबबंदी को लेकर उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ भी की। उमा भारती के टिकट को लेकर दिए गए बयान ने मध्यप्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!