Edited By suman, Updated: 03 May, 2019 06:54 PM
लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना बहुमत वाली सरकार है। जिसके कारण कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ग्वालियर चंबल से...
भोपाल: लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बिना बहुमत वाली सरकार है। जिसके कारण कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ग्वालियर चंबल से लेकर बालाघाट तक अपराधी और अपराध मंडरा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस सरकार तबादला उद्योग में व्यस्त है और भोपाल में दलाल सक्रिय हो गए है। अब केंद्र में फिर से मोदी सरकार आने वाली है। उसके बाद एमपी में भी भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
'एमपी में जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है'
तोमर ने कहा कि,प्रदेश की जनता चार महीने में भी कांग्रेस की सरकार से तंग आ चुकी है। अब जनता बदलाव के मूड़ में है। लोकसभा के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश की बागडोर ऐसे हाथों में सौंपना है जो देश को विकास की राह पर ले जाए। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश के गांव, गरीब, किसान, माताओं, बहनों, युवाओं की अपेक्षाओं को पूरा किया। हम सब का दायित्व है कि नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।