झारखंड में बीजेपी को जीत दिलाएगा वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूला, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स एंड ट्रिक्स...

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 May, 2024 04:25 PM

vd sharma s formula will give victory to bjp in jharkhand

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं।

झारखंड/ भोपाल। (विनीत पाठक): मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा इन दिनों झारखंड के चुनाव प्रचार पर हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी शर्मा को चुनाव प्रचार के साथ - साथ सँगठनात्म व्यूहरचना की जिम्मेदारी भी सौंपी है। संगठन की जमावट में माहिर माने जाने वाले वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट पूरे देश में आपनी अलग पहचान रखता है। जिसके चलते उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन के गढ़ में कमल खिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। अपने मिशन झारखंड की शुरुआत वीडी शर्मा ने सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के साथ की। 

इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ गोंडा लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली।  इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश में बूथ विस्तार अभियान, वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के फार्मूले पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि कैसे बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए से निरंतर संपर्क करते हुए घर - घर से वोट निकलवाना है। वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे की रणनीति पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।  उन्होंने बताया कि सुबह कार्यकर्ता खुद के परिवार के वोट के साथ आसपास के चार परिवारों के वोट भी डलवाए।

PunjabKesari

झारखंड में वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फॉर्मूला 

मध्यप्रदेश में अपने बूथ मैनेजमेंट फार्मूले के सफल प्रयोग के बाद अब वीडी शर्मा इसी फॉर्मूले को झारखंड में फिर से प्रयोग में ला रहे हैं। जिस में गोंडा लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक कार्यकर्ता एक घर का फॉर्मूला दिया। एक कार्यकर्ता सुबह उठकर अपने घर के सदस्यों के वोट और उसके अलावा आसपास के चार परिवारों के वोट डलवायेगा। गोंडा लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटी के सदस्य सुबह 6 बजे प्रमुख कार्यकर्ताओं को फोन कर सम्पर्क करेगा। कोर कमेटी का प्रत्येक सदस्य 6 लोगों को फोन करेगा। बूथ अध्यक्ष बूथ महामंत्री, बीएलए अपने - अपने क्षेत्र में लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहेंगे। विपक्षी दल जिस तरह से भ्रम फैला रहे हैं। उसका बूथ पर जवाब देना है। सोशल मीडिया की टीम लगातार मोदी सरकार की योजनाओं और क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी शेयर करें।

PunjabKesari

वीडी शर्मा को क्यों माना जाता है मप्र बीजेपी का शुभांकर अध्यक्ष।

दरअसल वीडी शर्मा ने जब से मप्र बीजेपी के अध्यक्ष का पद संभाला है , पार्टी पंचायत स्तर से लेकर विधानसभा तक सभी चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतती आ रही है। जिसके पीछे वीडी शर्मा का बूथ मैनेजमेंट फार्मूला बड़ी भूमिका निभाता आ रहा है और यही वजह है कि मध्य प्रदेश के बूथ मैनेजमेंट की चर्चा देश भर में है। यहीं वजह है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इन लोकसभा चुनावों में म प्र के संगठन को सभी 29 की 29 लोकसभा सीटें जितने का बड़ा लक्ष्य दिया है। और ताज़ा हालात में वीडी शर्मा मिशन 29 के इस लक्ष्य को भी पूरा करते दिखाई दे रहे हैं। यहीं वजह है कि देश के प्रधानमंत्री भी वीडी शर्मा को शुभांकर अध्यक्ष मानते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!