ट्रिपल तलाक मामले में पति का बड़ा खुलासा, बोला- भाजपा नहीं, बेवफाई है तलाक की वजह ! किए बड़े खुलासे

Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2024 06:25 PM

husband s big revelation in triple talaq case

बीते दिनों शहर में एक मुस्लिम महिला ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने तथा भाजपा का प्रचार करने के कारण अपने...

छिंदवाड़ा ( साहुल सिंह ) : बीते दिनों शहर में एक मुस्लिम महिला ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने तथा भाजपा का प्रचार करने के कारण अपने पति पर तलाक देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियां बन गया था। मंगलवार को इस मामले में नया मोड़ आया। जहां मुस्लिम महिला के शौहर ने शहर की एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। जहां उन्होंने बताया कि पत्नी की बेवफाई से तंग आकर उन्होंने तलाक दिया है। भाजपा प्रत्याशी को वोट देने के संबंध में कोई तलाक नहीं दिया गया। महिला सोची समझी रणनीति के तहत उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

पति ने बताया कि उन्होंने धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक पहला तलाक 30 मार्च 2022, दूसरा तलाक 20 अक्टूबर  2024 और तीसरा तलाक 23 नवंबर 2024 को दिया था। जबकि लोकसभा चुनाव इसके बाद हुए है। उनकी पत्नी मीडिया मे सुर्खियां बटोरने और झूठी संवेदना हासिल करने के लिए परिवार को बदनाम करने में लगी है। पति ने बताया कि तलाक का मामला 2022 से कोर्ट में चल रहा है लेकिन इसके बावजूद भी सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बीते दिनों उनके परिवार के 6 सदस्यों के ऊपर दहेज प्रताड़ना का झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

पति ने कहा कि महिला के एक नहीं बल्कि कई लोगों के साथ संबंध है। ये पहले भी दो लड़कों के साथ पकड़ी जा चुकी है लेकिन तब सबने मामला शांत करवा दिया। इसके बाद वो अब तीसरे लड़के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई है। जिसके फोटो भी उनके पास है। वहीं पति ने कहा कि तलाक का मामला 2021 से चल रहा है।

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम समुदाय की महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने से पति नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी। दोनों को एक बच्चा है जिसकी उम्र 6 साल है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि पति पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब पत्नी पति की इच्छा के खिलाफ जाकर भाजपा में शामिल हो गई। पति को इस बारे में पता चला तो उसको गुस्सा आ गया और उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!