AC ब्लास्ट से जीवाजी यूनिवर्सिटी में लगी भीषण आग, सेकंड फ्लोर पर परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं को कांच तोड़कर बचाया

Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2024 06:54 PM

ac blast causes huge fire in jiwaji university

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय न्यूरोसाइंस कैंपस में भीषण आग लग गई...

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय न्यूरोसाइंस कैंपस में भीषण आग लग गई। न्यूरोसाइंस डिपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर स्थित लैब में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में खिड़कियों के कांच तोड़ कर छात्र छात्राओं को बाहर निकाला गया। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के पीछे डीप फ्रीजर और AC में ब्लास्ट होना माना जा रहा है। आगजनी से लाखों के नुकसान का अनुमान है।

PunjabKesari

ग्वालियर के जीवाजी विश्विद्यालय के न्यूरोसाइंस भवन में मंगलवार को आग लग गई । आग की घनी लपटों और आसमान छूते धुंए को कई किलोमीटर दूर से देखा गया। आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर न्यूरोसाइंस लैब में लगी थी। उस दौरान सेंकड फ्लोर पर MSC फोर्थ सेमिस्टर की वायवा परीक्षा चल रही थी। आग के धुंए से जब छात्रा छात्राओं को घुटन महसूस होना शुरू हुई तब मालूम हुआ कि नीचे फर्स्ट फ्लोर लैब में भीषण आग लगी है। आनन फानन में कर्मचारियों ने पहले बिल्डिंग के कांचों को हाथों से फोड़ा फिर छात्र छात्राओं को केम्पस से बाहर निकाला गया। मौके पर फायर अमले की टीम भी पहुंची। जहां आधा दर्जन से अधिक फायर फाइटिंग गाड़ियों से पानी की बौछार कर उस पर काबू पाया गया।

PunjabKesari

यूनिवर्सिटी के रजिस्टर अरुण चौहान का कहना है कि फिलहाल आपके पीछे वास्तविक कारण नहीं बताया जा सकता है लेकिन लैब होने के चलते आग में विकराल रूप लिया। वही कांच तोड़कर छात्राओं की जान बचाने वाले यूनिवर्सिटी के कर्मचारी निरंजन का कहना है कि सबसे पहली प्राथमिकता छात्र छात्राओं को बचाने की थी इसलिए हाथों से खिड़कियों के कांच तोड़े ताकि किसी भी प्रकार से छात्र-छात्राओं को दम घुटने की परेशानी ना हो। वही फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी डॉ अतिबल सिंह यादव ने आग लगने के पीछे लैब के AC और डीप फ्रीजर में ब्लास्ट होना माना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!