Video: कोरोना के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं, फ्री में बांटे मास्क और सेनिटाइज़र

Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2020 02:08 PM

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोराना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अब तक इससे भारत में तीन मौतें हो चुकी हैं। दुनिया भर के डॉक्टर कोरोना वायरस का इलाज खोजने में लगे हैं। वहीं मध्यप्रदेश...

सिवनी(अब्दुल काबिज): चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोराना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। अब तक इससे भारत में तीन मौतें हो चुकी हैं। दुनिया भर के डॉक्टर कोरोना वायरस का इलाज खोजने में लगे हैं। वहीं मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में मातृशक्ति संगठन एवं समर्पण युवा संगठन की कुछ महिलाओं ने इसे लेकर एक अनोखी मुहिम शुरु की है। ताकि यहां के मरीजों को इनसे सावधान किया जाए। कोरोना के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं सिवनी जिले की कुछ महिलाओं ने लोगों को कोरोना के लिए जागरुक करने के लिए एक मुहिम शुरु की जिसमें गली मुहल्ले के हर उम्र के लोगों को मास्क, सेनिटाइजर बांटा जा रहा है। इसमें महिलाओं ने सोप व सेनिटाइजर का इस्तेमाल कैसे करें, बुजुर्गों को माउथ मास्क कैसे पहने के बारे में जानकारी दी। 

PunjabKesari

सिवनी के मातृशक्ति संगठन एवं समर्पण युवा संगठन ने कोरोना वायरस से सतर्क रहने की अपील आम जनता से की है। इस टोली ने नए सिवनी नगर का भ्रमण किया और आम जनमानस से आग्रह किया कि कोरोना वायरस से डरना नहीं है, बल्कि सजग और सावधान रहना है। टोली के सदस्यों द्वारा आम जन को समझाईश दी गई की बार बार हाथ धोएं, सर्दी खांसी बुखार होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें ,फेस मास्क का प्रयोग करें, ताजा गर्म भोजन ग्रहण करें।

PunjabKesari

संगठन सदस्यों द्वारा साथ में ले कर चल रहे सेनिटाइजर की कुछ-कुछ बूंदे बच्चों, बड़े बुजुर्गों के हाथों में टपकाकर उन्हें साफ सफाई रखने का संदेश भी दिया। वहीं भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए हाथ मिलाने के बदले नमस्कार करने की समझाइश भी दी। इसके साथ ही कोरोना की जानकारी उससे बचाव और सावधानी के पेम्पलेट भी बांटे गए।

PunjabKesari

एक तरफ तो कोरोना वायरस के दहशत से सड़के वीरान हो रही है। तो वही दूसरी तरफ सिवनी की इन महिलाओं के प्रदर्शन और जनजागृति के कार्यक्रम से कोरोना जैसे महामारी को मुंह तोड़ जवाब भी मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!