छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रदेश महामंत्री, नितिन नबीन ने इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2026 03:07 PM

chhattisgarh bjp gets a new state general secretary

छत्तीसगढ़ भाजपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश को...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ भाजपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में पार्टी के संगठनात्मक मामलों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। कर्मवीर को मिली इस नई जिम्मेदारी को संगठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। अब वे प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा लगातार संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों में बदलाव के जरिए नई टीम तैयार करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा में यह नियुक्ति की गई है। अब देखना होगा कि प्रदेश महामंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने के बाद कर्मवीर संगठन को मजबूत करने के लिए किस तरह की रणनीति पर काम करते हैं।

PunjabKesari
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए नियुक्तियां की है, देखें सूची

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!