भोपाल(इजहार हसन खान): फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मैन्युअल मैक्रों के बयान के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। तैलया पुलिस ने आरिफ मसूद व 6 अन्य लोगों के खिलाफ इकबाल मैदान में बिना इजाजत प्रदर्शन करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए गैर ज़मानती धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 6 आरोपी पहले ही बाहर है आरीफ मसूद को आज जमानत मिल गई।

बता दें कि भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बिना अनुमति के भीड़ एकत्रित करके इकबाल मैदान में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाया था। तलैया पुलिस ने धारा 144 और धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आरीफ मसूद पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Farmers Protest: दिल्ली में लंबी लड़ाई के मूड में किसान, महीनेभर का राशन-गैस स्टोव का...
NEXT STORY