चिता पर जिंदा हो गया कोरोना मरीज, परिजन तुरंत ले गए अस्पताल फिर...(VIDEO)

Edited By meena, Updated: 15 May, 2021 09:11 PM

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के श्मशान घाट में उस समय अफरातफरी मच गई जब अर्थी पर पड़ा मृतक जिंदा हो गया। दरअसल इस शव का अंतिम संस्कार करने आए लोगों का दावा है कि चिता पर लेटते ही ये शख्स जिंदा हो गया और इसने अपने मुंह ओम शब्द बोला बस फिर क्या था एक...

अशोकनगर(भारतेंदु बैस): मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के श्मशान घाट में उस समय अफरातफरी मच गई जब अर्थी पर पड़ा मृतक जिंदा हो गया। दरअसल इस शव का अंतिम संस्कार करने आए लोगों का दावा है कि चिता पर लेटते ही ये शख्स जिंदा हो गया और इसने अपने मुंह ओम शब्द बोला बस फिर क्या था एक शव के यूं जिंदा होने पर उसके परिजन भी एकाएक हैरत में आ गए। यह देखते ही तत्काल पहले तो मौके पर डॉक्टरों को बुलाया और फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गए। लेकिन वहां जाकर डॉक्टरों ने जब जांच की तो उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

उधर डॉक्टर इस तरह मरे हुए शख्स के जिंदा होने और फिर से मरने के पीछे अलग ही तर्क दे रहे हैं और उनके मुताबिक फेफड़ों में कुछ ऑक्सीजन रह जाने के कारण ये हादसा हुआ था। पता नहीं, पहले गलती से उसे मरा हुआ घोषित कर दिया या वाकई इस शख्स का चिता पर पहुंचकर जिंदा हो जाना और फिर मर जाना एक चमत्कार है।

PunjabKesari

खैर अंत में इस शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन इस सबके अलावा जो पूरी प्रक्रिया में कोविड के नियमों की धज्जियां उड़ाई गई वह जरूर चिंता का विषय है। क्योंकि इस बीच न तो किसी ने कोविड पॉजिटिव के शव से कोई दूरी बनाई और न ही उसके अंतिम संस्कार में किसी तरह के प्रोटोकोल का पालन किया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!