90 दिनों में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार, राम मंदिर को लेकर क्या बोले दिग्विजय, पढें 29 जनवरी की बड़ी ख

Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jan, 2019 07:04 PM

digvijay talked about ram temple read the big news on january 29

मध्यप्रदेश में इन दिनों मुलाकातों का दौर तेजी से चल रहा है। इसका मुख्य केन्द्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर बने हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के बाद अब बीजेपी से बागी हुए नेता भी उनके घर पहुंच रहे...

भोपाल: मध्यप्रदेश में इन दिनों मुलाकातों का दौर तेजी से चल रहा है। इसका मुख्य केन्द्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर बने हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के बाद अब बीजेपी से बागी हुए नेता भी उनके घर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी से निष्कासित वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमारिया बाबूलाल गौर से मिलने उनके घर पहुंचे और काफी देर तक उनसे चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या की विवादित भूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'अयोध्या की विवादित भूमि को किसे देनी है, इस पर निर्मोही अखाड़ा से सलाह लें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1993 में नरसिम्हा राव सरकार ने रमाला ट्रस्ट को विवादित भूमि देने का फैसला किया था, मगर यह लागू नही हो सका।'

PunjabKesari
 

पढिए आज की बड़ी खबरें 

  • गौर से मिलने उनके घर पहुंचे कुसमरिया, लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    मध्यप्रदेश में इन दिनों मुलाकातों का दौर तेजी से चल रहा है। इसका मुख्य केन्द्र पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर बने हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के बाद अब बीजेपी से बागी हुए नेता भी उनके घर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी से निष्कासित वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसमारिया बाबूलाल गौर से मिलने उनके घर पहुंचे और काफी देर तक उनसे चर्चा की।

    PunjabKesari
     
  • पूर्व राज्यमंत्री बोले, '90 दिन में बदल जाएगी सराकार', कलेक्टर ने लगाई फटकार
    मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर में गणतंत्र दिवस पर हुए उपद्रव के बाद सोमवार को भाजपा नेता जिला कलेक्टर को इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। पूर्व राज्य मंत्री बद्रिलाल यादव ने कलेक्टर से मिलकर सवाल किया कि इस मामले में कार्रवाई कब तक हो जाएगी। इस सवाल के जवाब में कलेक्टर ने कहा कि हम 90 दिन में जांच पूरी कर लेंगे। इस पर बीजेपी नेता ने कहा कि 90 दिन में तो सरकार बदल जाएगी और सभी बीजेपी नेता ठहाका लगाकर हंसने लगे। जिस पर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता ने पूर्व राज्यमंत्री बद्री लाल यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। इसको मजाक में ना लें इस मामले में कोई राजनीति नहीं करेगा।

     
  • MP में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही वैन की कार से टक्कर, 12 लोगों की मौके पर मौत
    मध्य प्रदेश में उज्जैन के पास थाना भैरवगड क्षेत्र के नागदा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना का जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से मृतकों के शव और घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर थी, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। मरने वालों में बच्चे महिला और पुरुष शामिल हैं।


    PunjabKesari
     
  • राम मंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- इस अखाड़े से लें सलाह
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या की विवादित भूमि को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 'अयोध्या की विवादित भूमि को किसे देनी है, इस पर निर्मोही अखाड़ा से सलाह लें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1993 में नरसिम्हा राव सरकार ने रमाला ट्रस्ट को विवादित भूमि देने का फैसला किया था, मगर यह लागू नही हो सका।'


    PunjabKesari
     
  • KBC में 12.50 लाख जीतने वाले फैज ने अमिताभ को याद दिलाया उनका वादा
    प्रदेश के होशंगाबाद जिले के युवा इंजीनियर फैज मोहम्मद खान ने महानायक अमिताभ बच्चन को उनका वादा याद दिलाया है। दरअसल 'कौन बनेगा करोड़पति' के पिछले सीजन में हॉट सीट तक पहुंचे इंजीनियर फैज मोहम्मद खान ने बिग बी से निवेदन किया था कि वे अपनी आवाज में नर्मदा की आरती गाएं। तब अमिताभ बच्चन ने निवेदन को स्वीकार कर लिया था। लेकिन अब फैज ने बिग बी को दोबारा वही वादा याद दिलाया है। 


    PunjabKesari
  •  कांंग्रेस रंग बदलना बंद कर किसानों का कर्ज माफ करे- शिवराज सिंह
    शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से लगातार जनता के बीच जा रहे हैं और वर्तमान कमलनाथ सरकार को उनका वादा याद दिला रहे हैं। इस बीच वे शिवपुरी पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार का जमकर घेराव किया। शिवराज ने किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए कहा कि 'कांग्रेस ने वचन दिया था कि 2 लाख तक हर किसान का कर्ज माफ होगा। अब रंग-रंग के फॉर्म भरवाकर कांग्रेस रंग बदल रही है। केवल आवेदन भरवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई किन्तु-परन्तु नहीं चलेगा, सबका कर्ज माफ करना होगा।'


    PunjabKesari
     
  • कम्प्यूटर बाबा ने बनाया स्पेशल प्लान, शिवराज के बाद अब PM मोदी को घेरने की तैयारी
    शिवराज के बाद अब कम्प्यूटर बाबा पीएम मोदी को घेरने की तैयारी में हैं। लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी की तरह कम्प्यूटर बाबा भी मन की बात करने वाले हैं। जिसके लिए उन्होंने देश भर के संतों को आमंत्रित किया है। सभी संत इस मन की बात में राम मंदिर से जुड़ा मुद्दा रख सकते हैं। बता दें कि कम्प्यूटर बाबा ने इससे पहले शिवराज सिंह के खिलाफ भी मोर्चा खोला था जिसमें वे सफल भी हुए। 
     
  • देश के पहले सालरिया गौ अभयारण्य में 30 से 40 गायें मिली मृत, भूख और ठंड से हुई मौत
    वैसे तो कांग्रेस और बीजेपी गाय को लेकर अकसर बड़ी-बड़ी बातें करते रहते हैं। लेकिन सरकार बीजेपी की हो या कांग्रेस की, गाय पर सिर्फ राजनीति ही हो रही है। उनकी देखभाल या संरक्षण के लिए धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। इसी बीच एक मामला देश के पहले गौ अभयारण्य से सामने आया है हम बात कर रहे हैं आगर मालवा जिले के सुसनेर तहसील कि जहां एक-दो नहीं बल्कि 30 से भी ज्यादा मवेशी मृत पाए गए। इसके अलावा एक नवजात बछिया की एक आंख को कौए के नोच कर खा जाने का मामला भी सामने आया है।

    ​​​​​​​PunjabKesari
     
  • CM ने फिर दिखाई दरियादिली, राहुल गांधी पर टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किया माफ​​​​​​​
    मुख्यमंत्री कमलनाथ की दरियादिली एक बार फिर सामने आई है। पिछले दिनों सीएम के खिलाफ 'डाकू' शब्द का इस्तेमाल करने वाले एक शिक्षक का निलंबन वापस लेने के आदेश के बाद, अब कांग्रेस राष्ट्रीय राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शिक्षक को माफ कर दिया है। राहुल गांधी पर टिप्पणी करने पर निलंबित होने वाले आलोट के शासकीय शिक्षक को सीएम कमलनाथ ने माफ कर बहाली के आदेश दिए हैं। 
     
  • ...तो क्या MP से लोकसभा चुनाव लडेंगे आशुतोष राणा!​​​​​​​
    कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अभिनेता आशुतोष राणा को मध्यप्रदेश में अपना उम्मीदवार बना सकती है। मूल रूप से मध्यप्रदेश के ही रहने वाले आशुतोष राजनीति पर अपनी बेबाक टिप्पणियों से भी पहचाने जाते हैं। पार्टी आशुतोष को जबलपुर या सागर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाना चाहती है। इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस आखिरी बार वर्ष 1991 में जीती थी। इसके बाद से लगातार भाजपा के हाथों शिकस्त झेलती आ रही है।  विधानसभा चुनाव में कुछ बदली तस्वीर के बाद कांग्रेस को लगता है इन सीटों पर वापसी की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!