दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन के लगवा चुकी थी 4 डोज

Edited By meena, Updated: 29 Dec, 2021 07:00 PM

foreign woman who got 4 doses turned out to be corona positive

देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंदौर से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद महिला को एयरपोर्ट से ही सीधे अस्पताल भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि महिला कोरोना वैक्सीन के एक, दो नहीं...

इंदौर(सचिन बहरानी): देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंदौर से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद महिला को एयरपोर्ट से ही सीधे अस्पताल भेज दिया। हैरानी की बात यह है कि महिला कोरोना वैक्सीन के एक, दो नहीं बल्कि पूरे 4 डोज लगवा चुकी है। अब उन्हें 7 दिन के लिए कोरेंटाइन रखा जाएगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक महिला 12 दिन पहले दुबई से इंदौर के महू अपने रिश्तेदारों के यहां आई थी। वह बुधवार को दुबई वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। जहां महिला की चेकिंग की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे एयरपोर्ट से ही सीधे अस्पताल भेज दिया। जब महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने दुबई में वैक्सीन के चार डोज लगवाए थे। इस दौरान महिला ने अपने मोबाइल में वैक्सीनेशन की जानकारी अधिकारियों को दिखाई। उसने बताया कि 31 जनवरी, 2 मार्च, 18 जुलाई और 8 अगस्त को उसने सीनोफॉर्म और फाइजर के डोज लगवाए थे। करीब दो हफ्ते पहले वह छुट्टियों के लिए इंदौर आई थी। तब उसके पास निगेटिव रिपोर्ट का सर्टिफिकेट था। इधर महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब महू में महिला के रिश्तेदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं महिला को कोरेंटाइन कर दिया गया है। 7 दिन बाद दोबारा टेस्ट होगा अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उसके बाद बाद फिर 7 दिन के लिए होम आइसोलेट किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!