Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2025 02:30 PM

प्यार अंधा होता है, यह अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला...
डबरा : प्यार अंधा होता है, यह अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब दो बच्चों की मां को एक युवती से प्यार हो गया। प्यार में पड़ी महिला युवती संग घर से भाग गई और जब लौटी तो साथ जीने मरने की कमसें खाकर। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों के परिजनों ने अलग अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। बेहद हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के डबरा जिले से सामने आया है।
डबरा सिटी पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लोकेशन का पता लगाया तो दोनों का जयपुर में होना पाया गया। पुलिस दोनों को डबरा लेकर पहुंची। पूछताछ ने परिजनों के सामने दोनों ने अपने प्यार का कबूलनामा किया और साथ रहने की जिद की। दोनों की बात सुनकर परिजन दंग रह गए।
इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला को जिस पूजा नाम की लड़की से प्यार हुआ है वो उसका पति बनी है। उसने (पूजा) मांग की है कि महिला का पति धर्मेंद्र दोनों को उसके ही घर पर साथ रहने दे। हालांकि धर्मेंद्र ने इस बात के लिए माना कर दिया। दोनों को परिजनों और पति ने बहुत समझाया। बच्चों की दुहाई दी तब कहीं जाकर दोनों मानी। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सिटी थाना के टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि 1 अप्रैल को थाने में शिकायत मिली थी कि पूजा जोशी अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ गायब है। कुछ ही देर बाद पूजा परिहार के लापता होने की शिकायत मिली। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी थाना ने साइबर सेल की मदद से दोनों को जयपुर से बरामद किया और डबरा लेकर आई। दोनों एक साथ रहना चाहते हैं, लेकिन समझाइश के बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।