Train की AC बर्थ में सो रहे बुजुर्ग की चूहे ने कुतर डाली नाक, खून बहने लगा तो पता चला, मची अफरा तफरी

Edited By Desh Raj, Updated: 24 Aug, 2026 04:12 PM

rat gnaws at nose of elderly man sleeping in ac train berth

ट्रेन के एसी कोच से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है।  चूहे के मचाए आतंक से हर कोई सहम गया। दरअसल चूहे ने ट्रेन की ऐसी बर्थ पर सो रहे 78 साल के बुजुर्ग की नाक कुतर डाली

इंदौर (सचिन बहरीनी):ट्रेन के एसी कोच से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है।  चूहे के मचाए आतंक से हर कोई सहम गया। दरअसल चूहे ने ट्रेन की ऐसी बर्थ पर सो रहे 78 साल के बुजुर्ग की नाक कुतर डाली।ये घटना चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में पेश आई है। वहीं जानकारी है कि  शिकायत के बाद भी रेलवे कर्मचारियों ने सुनवाई नहीं की । मामला चंडीगढ़ से इंदौर आ रही ट्रेन का है, जहां 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एचपी करण की नाक सोते समय चूहे ने कुतर डाली. अचानक दर्द और नाक से खून निकलने लगा तो नींद खुली।

 

PunjabKesari

ट्रेन के एसी कोच में एक 78 वर्षीय वृद्ध को चूहे के द्वारा काटे जाने का मामला बेहद अचरज में डालने वाला है।  इस घटना के बाद से कोच में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है की 78 वर्षीय वृद्ध हिमाचल के उना से इंदौर आ रही ट्रेन में सफ़र कर रहे थे।  इस दौरानं उन्हें ट्रेन में गंदगी के साथ चूहा भी नजर आया। इसकी शिकायत उन्होने रेलवे के कर्मचारियों से की, लेकिन उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही बुजुर्ग यात्री अपनी बर्थ पर सोए तो चूहे ने उनकी नाम को कुतर दिया,घबराए वृद्ध ने शोर मचाया और रेलवे अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन के आगरा पहुँचने पर यात्री का उपचार किया गया।

वहीं ट्रेन के एसी कोच में यात्री को चूहे द्वारा काटे जाने की शिकायत के बाद रेलवे ने मामले में सफाई दी है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, यात्री की शिकायत सोशल मीडिया के जरिए 22 तारीख को रेलवे तक पहुंची थी। शिकायत को रेल मंत्रालय की ओर से संबंधित मंडल को फॉरवर्ड किया गया। क्योंकि घटना आगरा मंडल से जुड़ी थी, वहां रेलवे की मेडिकल टीम ने यात्री की जांच कर आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई।

संबंधित ट्रेन इंदौर से संचालित होती है और यहां से रवाना होने से पहले कोच की पूरी तरह से मेंटेनेंस, साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल किया जाता है। इस ट्रेन के इंदौर से रवाना होने के दौरान ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई थी लेकिन चंडीगढ़ से वापसी के दौरान ये घटना सामने आई है ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!