UP चुनाव में शिवराज ने संभाला मोर्चा, बलिया में बोले- कांग्रेस ने हमेशा आजादी का गलत इतिहास पढ़ाया

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Dec, 2021 05:48 PM

uttar pradesh assembly elections cm shivraj reached ballia

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश के बलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस बीच देश की आजादी को लेकर उन्होंने कहा है कि देश को आजादी थाली में नहीं मिली थी। कांग्रेस ने देश की आजादी को लेकर...

भोपाल/बलिया: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बलिया दौरे पहुंचे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस बीच देश की आजादी को लेकर उन्होंने कहा है कि देश को आजादी थाली में नहीं मिली थी। कांग्रेस ने देश की आजादी को लेकर हमेशा से गलत पढ़ाया है। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने मंगल पांडेय, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस जैसे नायकों को भुला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी आजादी के नायकों के नाम पर दीप भी नहीं जलाए।


 



योगी सरकार की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती पर वर्ष 2024 तक कोई भी झोपड़ी में नहीं रहेगा। सभी को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। कांग्रेस में गांधी परिवार, समाजवादी पार्टी में यादव परिवार, लेकिन भारतीय जनता पार्टी है, जहां वंशवाद नहीं है। जन सामान्य के बीच से ही नेतृत्व सामने आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में गरीब, महिला, युवा, किसान सभी के कल्याण के नए दौर की शुरुआत की है। 

बता दें कि रविवार को जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाने आए मुख्यमंत्री शिवराज ने टीडी कालेज के मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का जश्न मनाया, सभी को याद किया। अब हालात यह है कि प्रदेश में अपराधी कहते हैं कि जेल में वह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की पुलिस से वह कांप रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं। प्रियंका गंगा नहा रही हैं। सपा सरकार के घोटालों की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!