शिवराज ने कसा प्रियंका गांधी पर तंज, मोदी के लिए क्या बोल गए सिंधिया ? पढ़िए 23 जनवरी की बड़ी खबरें

Edited By Vikas kumar, Updated: 23 Jan, 2019 06:49 PM

what did you say for mrs scindia read the big news of january 23

प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तं...

भोपाल: प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा है कि 'कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है एक अध्यक्ष हैं और अब एक महासचिव बन गईं हैं। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।

PunjabKesari

पढ़िए आज की बड़ी खबरें

  • लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने सिंधिया को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
    कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।
     
  • PM मोदी और पूर्व CM शिवराज को लेकर ये क्या बोल गए सिंधिया!
    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात को लेकर जहां कई तरह की चर्चा हो रही है। इस बीच सिंधिया ने फिर शिवराज पर जमकर हमला बोला। गुना जिले के बमोरी ब्लॉक के ग्राम सुहाया में सिंधिया जमकर बरसे।

    PunjabKesari
     
  • कांग्रेस महासचिव बनीं प्रियंका, भोपाल से लड़ेंगीं लोकसभा चुनाव ?
    लोकसभा चुनाव आते ही मध्यप्रदेश की राजनीति में बॉलीवुड एक्टर्स और बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसी कड़ी में भोपाल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम सामने आया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में अब प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए हैं। जिसमें उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की मांग की गई है।

    PunjabKesari
     
  • शिवराज ने दी प्रियंका को बधाई,बोले- एक ही परिवार की पार्टी है, भाई अध्यक्ष है तो दूसरा महामंत्री
    प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा है कि 'कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है एक अध्यक्ष हैं और अब एक महासचिव बन गईं हैं।


    PunjabKesari
  • EVM विवाद: कैलाश ने कपिल सिब्बल के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की
    अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट सैयद शुजा के ईवीएम हैकिंग का दावा करने के बाद देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी एक बड़ा बयान देते हुए कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की है।
     
  • MP में सामने आया बुराड़ी जैसा केस, बंद घर में मिली चार लाशें​​​​​​​
    राजधानी भोपाल से लगे मंडीदीप की एक रहवासी कॉलोनी में 24 घंटे से बंद मकान में 2 बच्चों सहित 4 लोगों के शव मिलने का दिलदहलाने वाला सामने आया है।  पुलिस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
     
  • BJP मंडल अध्यक्ष हत्या पर गरमाई सियासत, शिवराज ने कहा-अगर हत्यारे न पकड़े गए तो होगा प्रदर्शन
    मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद सियासत गरमाई हुई है। जिसमें भाजपा कमलनाथ सरकार को घेरने में जुटी हुई है। जिसके चलते पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज ठाकरे को श्रद्धांजलि देने मंगलवार को जिले के बलवाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने मनोज ठाकरे को श्रद्धांजलि देकर परिवार के साथ दुख के पल सांझे किए।

    PunjabKesari​​​​​​​
    ​​​​​​​
  • PWD मंत्री सज्जन सिंह के बिगड़े बोल, कहा- 'भाजपा नेता चोर है'​​​​​​​
    लोक निर्माण विभाग मंत्री सज्जनसिंह वर्मा पद संभालने के बाद पहली बार पोलायकलां पहुंचे। जिनका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ साफा बांधकर फूलमाला के साथ स्वागत किया। हर तरफ सज्जन सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। वहीं सज्जन सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए मंच से एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी चोरों की पार्टी है।

     
  • भोपाल में हुई 4 लोगों की रहस्यमयी मौत का डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा​​​​​​​
     मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंडीदीप में एक ही घर के चार सदस्यों की लाश मिलने के मामले में डॉक्टर के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। अस्पताल में भर्ती मुखिया की हालत गंभीर है। वे मामले में कोई बयान नहीं दे पाए. हालांकि वे बोलने की कोशिश कर रहे थे। 

    PunjabKesari
     
  • MP में अब RSS कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप​​​​​​​
    प्रदेश में बीजेपी नेताओं की हत्या के बाद अब आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। कार्यकर्ता का शव एक खेत में पड़ा मिला है। घटना की खबर मिलते ही इस क्षेत्र के विधायक दिलीप मकवाना भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 
     

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!