Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 May, 2026 11:28 AM

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड में 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विकास कार्यों के लिए पंचायतों को पर्याप्त फंड जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस घटनाक्रम से प्रशासनिक अमले में...
कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड में 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने विकास कार्यों के लिए पंचायतों को पर्याप्त फंड जारी नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है। इस घटनाक्रम से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, सरपंचों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से पंचायतों को विकास कार्यों के लिए राशि जारी नहीं की जा रही है, जिसके कारण सड़क, पेयजल, निर्माण एवं अन्य मूलभूत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र की लगातार उपेक्षा किए जाने का भी आरोप लगाया। सरपंचों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बजट और योजनाओं की स्वीकृति नहीं मिलने से पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सरपंचों से चर्चा शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगों और समस्याओं पर विचार किया जाएगा तथा समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।