सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 May, 2026 12:32 PM

sarpanch dies under suspicious circumstances

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा में एक सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, सरपंच अपनी एक परिचित युवती के घर खरगुजा और आम लेकर गए थे। जहां पर दोनों ने फल खाये। उसके बाद सरपंच की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गाया। जहां...

रीवा (गोविंद सिंह): रीवा में एक सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, सरपंच अपनी एक परिचित युवती के घर खरगुजा और आम लेकर गए थे। जहां पर दोनों ने फल खाये। उसके बाद सरपंच की तबियत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें फल में जहर मिलाकर खिलाया गया है। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरहुला का है। जहां गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़वा के सरपंच 55 वर्षीय ताज मोहम्मद गुरुवार की दोपहर रिंग रोड स्थित गड़डिया में किसी को जमीन दिखाने के लिए गए हुए थे। जमीन दिखाने के बाद वो चिरहुला स्थित अपनी एक परिचित की युवती प्रीति साकेत को फोन लगाया। युवती का कहना है कि उन्होंने कहा कि तबियत अच्छी नहीं लग रही, थोड़ी देर तुम्हारे यहां रुकूंगा फिर घर निकल जाऊंगा। उसका कहना है कि, वो खरगुजा और आम लेकर आए, जहां पर युवती और मृतक सरपंच दोनों ने फल खाए।

इसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सरपंच को रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस पूरे मामले में परिजनों ने युवती पर शंका जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि, उन्हें फल में जहर देकर मार डाला गया है।

परिजनों का आरोप है कि काल डिटेल के साथ ही मोबाइल के गैलरी की सभी चीजें भी डिलीट कर दी गई है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। तेज गर्मी में घूमने के चलते हार्ट अटैक की भी आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि मौत की असली वजह क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!