लिफ्ट के बहाने टैंकर चालक ने नाबालिग से किया रेप, सुनसान इलाके में की दरिंदगी

Edited By Himansh sharma, Updated: 18 May, 2026 03:39 PM

lift trap driver rapes minor girl in secluded area

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली गंभीर वारदात सामने आई है।

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गोटेगांव थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली गंभीर वारदात सामने आई है। लिफ्ट देने के बहाने एक पेट्रोल टैंकर चालक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पारिवारिक विवाद के चलते घर से निकल गई थी। सुबह करीब 10 बजे वह नरसिंहपुर रोड पर पहुंची, जहां उसने एक गुजरते पेट्रोल टैंकर से लिफ्ट मांगी। चालक ने उसे मदद का भरोसा देकर टैंकर में बैठा लिया, लेकिन गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय उसे छिंदवाड़ा रोड की ओर ले गया।

इसके बाद आरोपी ने सुनसान इलाके में टैंकर रोककर केबिन के अंदर ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मोबाइल से परिजनों को दी सूचना

घटना के दौरान पीड़िता ने साहस दिखाते हुए आरोपी के मोबाइल का उपयोग कर किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। इस बीच आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर डराता-धमकाता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता को गोटेगांव बायपास के पास छोड़कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन मामला पहले ही परिवार और पुलिस तक पहुंच चुका था। सूचना मिलते ही गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी पकड़ लिया गया है, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!