नीमच : मंडी में व्यापारियों के गोदाम आवंटन में लाखों के लेन-देन की आशंका को लेकर नीलामी निरस्त

Edited By meena, Updated: 28 Mar, 2025 12:06 PM

auction of neemach mandi cancelled

नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों के लिए गोदाम नीलामी की प्रक्रिया को एसडीएम संजीव साहू...

नीमच (मूलचंद खींची) : नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों के लिए गोदाम नीलामी की प्रक्रिया को एसडीएम संजीव साहू ने निरस्त कर दिया है। गोदाम के आवंटन में लाखों के लेन-देन की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने हस्तक्षेप किया है। अगर शुक्रवार को मंडी में नीलामी होती तो शासन को 15 से 20 करोड़ रूपए के राजस्व की हानि होने की आशंका जताई गई थी।

कृषि उपज मंडी कमेटी द्वारा 26 मार्च 2025 से नवीन मंडी में गोदाम आवंटन की प्रक्रिया खुली बोली के जरिए शुरू की गई थी। दो दिन तक तो प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई, लेकिन तीसरे दिन शुक्रवार को होने वाले नीलामी में बड़ा गोलमाल किए जाने की शिकायत प्रशासन के पास पहुंच गई। मंडी के व्यापारियों ने ग्रुप बना लिए थे, जितने गोदाम की नीलामी होना है, उससे कुछ ही ज्यादा व्यापारियों को नीलामी में भाग लेने के लिए रखा गया। इससे साफ है कि नीलामी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं होती और गोदाम में कोई व्यापारी बढ़चढ़कर बोली नहीं लगाता और शासन को करोड़ो रूपए का नुकसान होता। शिकायत यह भी पहुंची कि ऐसा करने के लिए लाखों रूपए का उपर ही उपर लेनदेन हुआ है।

गुरूवार देर रात को एसडीएम संजीव साहू ने शुक्रवार को होने वाली गोदामों की नीलामी को निरस्त कर दिया। प्रशासन ने प्रथम दृष्टया देखा कि 48 गोदामों के विरूद्ध सिफ 52 व्यापारी, 30 गोदामों के विरूद्ध सिर्फ 32 और 13 गोदामों के लिए सिर्फ 21 व्यापारी ही शामिल हुए है। इससे स्पष्ट है कि शासन को राजस्व की हानि होगी। एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि 28 मार्च 2025 को होने वाली नीलामी को निरस्त कर दिया है। इन्हें पृथक से नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।

157 गोदाम की नीलामी में मिले 34 करोड़ रूपए

नवीन मंडी में गोदाम की नीलामी प्रक्रिया 26 व 27 मार्च को हुई। 157 गोदामों के विरूद्ध 286 व्यापारियों ने भाग लिया। इन गोदामों की आफसेट वेल्यू 2 करोड़ 45 लाख 70 हजार 500 रूपए रखी गई थी, लेकिन 1100 गुना बोली लगी। 34 करोड़ 35 लाख रूपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!