Edited By meena, Updated: 22 Mar, 2025 05:18 PM

सतना में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर भोपाल में महिला कांग्रेस प्रदेश ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया...
भोपाल (इजहार हसन) : सतना में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर भोपाल में महिला कांग्रेस प्रदेश ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने घटना को अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य अमानवीय अपराध की श्रेणी में आता है, घटना दिल दहलाने वाली है। इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। यह नवीय है। निंदनीय है। सभ्य समाज को कंलकित करने वाली है। ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं, अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं हैं, अपराधिक सोच के व्यक्तियों के हौसले है। ऐसा प्रतीत होता है, कि प्रदेश में बच्चियां एवं महिलाऐं सुरक्षित नहीं है।
विभा पटेल ने कहा कि घटना ने साबित कर दिया है कि प्रशासन बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस इस तरह की घटनाओं की कठोरतम शब्दों में निंदा करती है। सबके संज्ञान में भी ये लाना आवश्यक है, कि आज मध्यप्रदेश में लगभग 20 बलात्कार की घटनायें प्रतिदिन सामने आ रही हैं। वास्तविकता में इनकी संख्या और अधिक हो सकती है,प्रतिदिन विभिन्न जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।