पर्ची से CM बने हैं तो प्रदेशाध्यक्ष भी पर्ची से बनेंगे...जयवर्धन ने प्रदेशाध्यक्ष चयन को लेकर भाजपा पर कसा तंज

Edited By meena, Updated: 30 Jun, 2025 04:58 PM

jaivardhan took a jibe at the selection of the state president

बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष पर विधायक जयवर्धन सिंह ने ली चुटकी है...

भोपाल (इजहार हसन) : बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष पर विधायक जयवर्धन सिंह ने ली चुटकी है। उन्होंने कहा कि हम भी इंतज़ार कर रहे हैं कि हम कब नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दें। जो पार्टी घमंड और अहंकार में रहती है, सबसे ज़्यादा कार्यकर्ता उनके पास हैं, तत्काल निर्णय लेती है। तो आख़िर ऐसा क्या कारण है कि जब प्रदेश अध्यक्ष की बात आती है तो आठ महीने बाद भी निर्णय नहीं हो पा रहा है।

जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि सुनने में आ रहा है। मुख्यमंत्री की किसी और नाम पर रुचि है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की कुछ और इच्छा है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुछ और चाह रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय की ओर से कोई और नाम सामने आ रहा है। दिल्ली में कुछ और विचार किया जा रहा है। इनमें तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। भाजपा में इतनी गुटबाज़ी बढ़ गई है कि केंद्रीय नेतृत्व को दिल्ली से इस चयन के लिए ऑब्ज़र्वर भेजना पड़ रहा है। जब पर्ची से पहले मुख्यमंत्री बने हैं तो उम्मीद है कि पर्ची वाले प्रदेशाध्यक्ष भी बनेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!