नीमच पुलिस ने अफीम तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल से ज्यादा अवैध अफीम जब्त

Edited By Himansh sharma, Updated: 24 Mar, 2025 12:02 AM

neemuch police caught opium smuggler

नीमच पुलिस ने अफीम तस्कर को पकड़ा

नीमच। (मूलचंद खींची): राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिन्द्रा थार जीप में परिवहन की जा रही 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर कनेरा थाना क्षेत्र के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की विगत कई वर्षों में यह बहुत बड़ी एक करवाई है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला अफीम उत्पादन का वृहद क्षेत्र होने व वर्तमान में खेतों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है। जिससे तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय हो रहे हैं। तस्करी की रोकथाम करने व तस्करों पर लगाम कसने के लिए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एंव डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपर विजन में रविवार को थाना धिकारी कनेरा महेंद्र सिंह पुलिस उप निरीक्षक व जाप्ता एएसआई बालमुकुन्द, महेन्द्र कुमार, सुनिल कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल ने कनेरा-विजयपुर आम रोड़ थाने के बाहर नाकाबन्दी के दौरान आरोपी भंवरलाल पुत्र गंगाराम धाकड़ उम्र 56 साल निवासी कोचवा थाना कनेरा जिला चितौडगढ के कब्जे से बिना नम्बरी काले रंग की महिन्द्रा थार गाड़ी में 2 स्टील के डिब्बों में व 3 बेग में भरी 33 प्लास्टिक की थैलियों में 1 क्विण्टल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है।

PunjabKesariआरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। पुलिस के अनुसार अफीम तस्करी में पिछले लंबे समय बाद इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है। उक्त कार्यवाही में थाना धिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह ,रामनिवास व सुनील की विशेष भूमिका रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!