जनविश्वास शिविर में भाजपा विधायक को कार्यकर्ता ने पहनाया जूता, कैमरे में कैद हुआ पूरा नजारा...

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2026 09:38 PM

bjp mla presented with a shoe by a party worker at a  janvishwas

वायरल वीडियो में एक पार्टी कार्यकर्ता उन्हें जूता पहनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है...

डेस्क : भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पार्टी कार्यकर्ता उन्हें जूता पहनाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

वीडियो

भाजपा विधायक के एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कुछ ऐसा किया कि देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। मामला मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र का है। यहां विधायक गिरीश गौतम जनता की समस्या सुनने जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान गिरीश गौतम को एक पार्टी कार्यकर्ता जूता पहनाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वाक्या का वीडियो किसी ने शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो  सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि सियासी गलियारों में भी बवाल मचा रहा है।  एक तरफ भाजपा विधायक की किरकिरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया। 

मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम मध्य प्रदेश के एक वरिष्ठ नेता हैं,वे मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में कार्यकर्ता से जूता पहनाने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!