Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2026 09:33 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर में देर रात पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस टीम आई और बसपा नेता कमलेश दोहरे को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई...
सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश के सीहोर में देर रात पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यहां पुलिस टीम आई और बसपा नेता कमलेश दोहरे को गिरफ्तार कर भोपाल ले गई। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर की गई। यहां महिला की शिकायत पर पुलिस कमलेश दोहरे की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए मिसरोद थाने की पुलिस सीहोर पहुंची और कोतवाली पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला ने आरोप लगाया था कि पार्टी में पद दिलाने का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत के आधार पर मिसरोद थाने में मामला दर्ज किया गया था। सीहोर कोतवाली पुलिस की मदद से गिरफ्तारी के बाद मिसरोद पुलिस आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल ले गई।