हनुमान मंदिर में मिली जली हुई लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By meena, Updated: 21 Dec, 2019 05:49 PM

burned corpse found in hanuman temple

मुरैना जिले के जखोदा गांव में डाडे वाले हनुमान मंदिर में युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर ग्वालियर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की...

मुरैना(जुनैद पठान): मुरैना जिले के जखोदा गांव में डाडे वाले हनुमान मंदिर में युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर ग्वालियर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत डाडे वाले हनुमान मंदिर में मनोज शर्मा निवासी जखोदा हाल निवासी मुरैना अपने घर से गांव आया था। वह पिछले 15 दिन से हनुमान मंदिर में ठहरा हुआ था। लेकिन आज शनिवार सुबह अचानक कमरे से उसकी जली हुई लाश बरामद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं मनोज के परिजनों का कहना है कि मनोज को हत्या के बाद लाश को जलाया गया है। पुलिस ने पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होने की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!