Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2023 06:09 PM
छतरपुर जिले के महाराजपुर में हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर महाराजपुर नगर में बड़े ही धूमधाम से डीजे गाजे बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई।
छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के महाराजपुर में हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर महाराजपुर नगर में बड़े ही धूमधाम से डीजे गाजे बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई।
जानकारी के मुताबिक, खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर दोपहर 2 बजे प्राचीनकाल समय का नजरबाग मंदिर प्रांगण से खाटू श्याम बाबा की रैली प्रारंभ हुई नगर की मातृशक्ति सिर पर कलश लेकर रैली में शामिल हुई। भक्तगण डीजे की धुन पर जमकर थिरके। नगरवासियों ने जगह-जगह खाटू बाबा की शोभायात्रा का जलपान कराया और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समाजसेवी गढ़मान्य नागरिक भी शामिल हुए। यह रैली महाराजपुर शहर के मुख्य मार्ग बसस्टैंड, बरिया तिगैला, पान मंडी जिम्मेदारी होकर पुनः नजरबाग मंदिर में संपन्न हुई।