Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Aug, 2025 08:59 AM

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां पर मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।