Edited By meena, Updated: 12 Aug, 2025 11:25 AM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में अंतरित किए जाने पर प्रधानमंत्री...
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में अंतरित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। डॉ यादव ने कल देर रात बयान जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि देशभर के किसानों के खाते में भेजी गई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में लगभग एक हजार 383 करोड़ रुपए की धनराशि भेजी गई है।
ये राशि लगभग तीन वर्ष के उनके अलग-अलग बीमा की है, जिसमें 2023-24 की रबी की, 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और 2024-25 में रबी फसल के बीमे की राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस समय मिलने वाली यह राशि किसानों के लिए आर्थिक रूप से अत्यंत मददगार सिद्ध होगी। अभी बारिश का मौसम है और मूल फसल आने में अभी दो महीने का समय बाकी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी और कृषि मंत्री चौहान का आभार प्रकट करते हैं।