Edited By meena, Updated: 22 Dec, 2023 03:05 PM
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की इंदौर यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है।
इंदौर(सचिन बहरानी): मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की इंदौर यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। मुख्यमंत्री का 26 दिसम्बर को इंदौर में दौरे पर एक बड़ा रोड शो के साथ ही संभागीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक होना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को उनके हक की राशि का चेक भी सौंपेंगे। ये कार्यक्रम हुकमचंद मिल पर ही आयोजित होगा। शुक्रवार को कलेक्टर इलैयाराजा और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने यहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मिल के पूर्व श्रमिक भी मौजूद रहे।
कलेक्टर इलैयाराजा और निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए है। निगमायुक्त हर्षिका सिंह के मुताबिक़ हुकमचंद मिल से मजदूरों का भावनात्मक लगाव है लिहाजा हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इसी परिसर में हो।
कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि 26, दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार इंदौर आ रहे है। मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन को लेकर अधिकारियों के साथ ही सभी जनप्रतिनिधि भी तैयारी में जुटे हुए है।