राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले CM साय, संगठन और राज्य से जुड़े मुद्दों पर की अहम चर्चा

Edited By meena, Updated: 02 Oct, 2026 07:20 PM

cm sai met national president nitin nabin

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सीएम साय नितिन नबीन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और संगठन और...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सीएम साय नितिन नबीन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और संगठन और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएम साय ने इस मुलाकात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!