CM शिवराज ने महापौर चुनाव कार्यालय का किया उदघाटन, बोले- विकास के लिए लड़ेगें चुनाव, कार्यकर्ता हमारी ताकत

Edited By meena, Updated: 23 Jun, 2022 08:54 PM

cm shivraj inaugurated the mayor s election office

CM Shivraj Singh और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को पार्टी नेताओं के साथ भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के सामने महापौर प्रत्याशी मालती राय के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया।

भोपाल(विवान तिवारी): CM Shivraj Singh और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरूवार को पार्टी नेताओं के साथ भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन के सामने महापौर प्रत्याशी मालती राय के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनाव में हमारा मुद्दा विकास है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में नगर का समुचित विकास किया है। विकास का यह क्रम आगे बढे, इसके लिए हर वार्ड के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हो। नेताद्वय ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतागण सभी 85 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी और चुनाव संचालक उपस्थित थे।

PunjabKesari



भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान : CM
CM Shivraj Singh ने चुनाव कार्यालय के उदघाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अदभुत पार्टी है। जो मालती राय जैसी साधारण कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी बनाती है। तो वहीं द्रौपदी मुर्मू जैसी जनजाति महिला को राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाती है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की पूछ परख नहीं है, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व महापौर को ही चुनाव लडवा दिया। जबकि हमने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने का भोपाल देखों ओर आज के जमाने का भोपाल देखो तो विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नगरों का विकास किया है। क्योंकि विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए सरकार पैसा भेजेगी। विकास को मुद्दा बनाएं। सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। जितने भी हितग्राहीमूलक योजनाएं है, उनके लाभार्थियों का सम्मेलन आयोजित करें।


PunjabKesari


भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है : BD शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चुनाव कार्यालय के उदघाटन करते हुए कहा कि हमारी ताकत हमारा कार्यकर्ता है। जिस ताकत के साथ मैदान में उतरे है उसी ताकत के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे और हर एक वोट भाजपा को मिले, इसकी कार्ययोजना पर काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे राजनैतिक दलों से अलग है। यहां पार्षद भी राष्ट्रपति पद पर पहुंच सकता है। बीडी शर्मा ने उपस्थित महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों को जीत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप लोगों के नेतृत्व में भोपाल अपने अलग मुकाम पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज सामाजिक परिवर्तन हुआ है। जनता में जनजागरण आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के संकल्प को हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं हमारी ताकत है। प्रत्येक बूथ पर हमें विजय संकल्प लेकर जाना है।

PunjabKesari


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, आलोक संजर, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रत्याशी मालती राय, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, सुरेन्द्रनाथ सिंह, विकास विरानी, नेहा बग्गा,  राजो मालवीय, सत्यार्थ अग्रवाल, श्याम मोहन श्रीवास्तव, नवल प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता अश्वनी राय सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!