CM मोहन ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं, उज्जैन में छठ के कार्यक्रम में वर्चुअली होंगे शामिल

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2024 10:21 AM

cm yadav will participate virtually in chhath program

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन मिथिलांचल विकास समिति द्वारा आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे...

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समस्त प्रदेश और देशवासियों को छठ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छठी मैया की कृपा आप सभी पर अनवरत बरसती रहे, आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही कामना करता हूं।

डॉ मोहन यादव उज्जैन मिथिलांचल विकास समिति द्वारा आयोजित छठ पर्व कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। इसके पहले बुधवार देर रात समिति की ओर से डॉ यादव को पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वे वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल होंगे। समिति की ओर से छठ पर्व का आयोजन सुबह उज्जैन विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस स्थित विक्रम सरोवर में किया जा रहा है। छठ पर्व पर होने वाली सूर्य देवता की उपासना एवं पूजा-अर्चना में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!