छिंदवाड़ा में मवेशी चराने गए बुजुर्ग का शव मिला, फैली सनसनी

Edited By Himansh sharma, Updated: 05 Oct, 2024 07:25 PM

dead body of an elderly person found in chhindwara district

छिंदवाड़ा जिले में आंचलकुंड के बोरपानी गांव में एक बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई।

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आंचलकुंड के बोरपानी गांव में एक बुजुर्ग का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। आपको बता दें की घटना शनिवार की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमतीलाल बोरपानी जंगल में मवेशी चराने के लिए गया था। काफी देर तक बुजुर्ग घर नहीं आया इसके बाद परिजन उसकी तलाश करने के लिए गए उसका शव जंगल में पड़ा हुआ मिला, तत्काल सूचना बटका खापा पुलिस को दी गई। 

PunjabKesariपुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि बुजुर्ग के शव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग रोज मवेशी चराने के लिए बोरपानी के जंगल में जाता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!