पाकिस्तान परस्ती है कांग्रेस का DNA, कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व के सबूत मांगते हैं- CM शिवराज

Edited By meena, Updated: 24 Jan, 2023 11:50 AM

dna of congress is pakistani cm shivraj

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवालों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखा हमला किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है

भोपाल (विवान तिवारी) : दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवालों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीखा हमला किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है। दिग्विजय सिंह कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत का सबूत मांगते हैं, तो कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं। कभी राम सेतु के सबूत मांगते हैं।

दिग्विजय सिंह ने यात्रा में चलते-चलते यह बोला है। वे राहुल गांधी साथ चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं ये दिख रहा है। मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है। टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है। राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर हो गई है। यह कैसी देश भक्ति है?

CM शिवराज सिंह ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह की राज में मध्य प्रदेश सिमी का गढ़ था। सेना का मनोबल गिराने का पाप कांग्रेस ना करें। आप सेना का मनोबल कम करने का पाप कर रहे हैं। राहुल गांधी से जवाब मांग रहा हूं कैसी भारत जोड़ो यात्रा है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!