शर्मनाक: सागर में शादी की तारीख तय होने से गुस्साए मनचले ने दुष्कर्म के बाद की लड़की की हत्या

Edited By Jagdev Singh, Updated: 31 Jan, 2020 10:59 AM

embarrass angry due fix marriage date sagar manchale kills girl after rape

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी लगातार लड़की को परेशान करता रहता था। पुलिस के अनुसार यह घटना भोपाल से लगभग 186 किलोमीटर दूर बुधवार को घटित हुई। यह घटना...

सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक लड़की की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी लगातार लड़की को परेशान करता रहता था। पुलिस के अनुसार यह घटना भोपाल से लगभग 186 किलोमीटर दूर बुधवार को घटित हुई। यह घटना बुधवार शाम को घटी। गुस्साए परिवार, रिश्तेदार और गांवावालों ने गुरुवार को शव लेकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। पुलिस का कहना है कि उत्तेजित भीड़ ने पुलिसवालों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल की पीड़िता शौच के लिए गांव से बाहर गई थी जब मनचला वहां पहुंचा और परिवार द्वारा शादी की तारीख तय किए जाने पर बौखला गया। इसके बाद उसने दुष्कर्म के बाद लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी।

सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कहा, 'पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!