नवरात्रि में आस्था का महासागर: 3720 से ज्यादा जवारों के साथ चौगान से नर्मदा तट तक उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Mar, 2026 05:57 PM

faith floods chaugan over 3720 jaware processions reach narmada river

मंडला जिले के रामनगर के पास स्थित चौगान की मढ़िया नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का विशाल केंद्र बन गई है। गोंडवाना राजवंश की प्राचीन राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहाँ आदिवासी...

मंडला (अरविंद सोनी): मंडला जिले के रामनगर के पास स्थित चौगान की मढ़िया नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का विशाल केंद्र बन गई है। गोंडवाना राजवंश की प्राचीन राजधानी के रूप में पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यहाँ आदिवासी समाज की गोंडी संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari, Navratri Festival, Mandla News, Narmada River, Jaware Procession

नवरात्रि के दौरान महिला और पुरुष सफेद वस्त्र धारण कर माँ वेदिनी माता की भक्ति में लीन रहते हैं। इस वर्ष 3720 से अधिक जवारे निकाले गए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। यह विशाल जनसमूह करीब तीन किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए माँ नर्मदा के तट तक पहुंचा, जहाँ पूरे विधि-विधान के साथ जवारे का विसर्जन किया गया। आस्था, अनुशासन और भक्ति से भरा यह नजारा हर किसी को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देता है। चौगान की मढ़िया न सिर्फ मंडला, बल्कि पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। गोंडी परंपरा के अनुसार सफेद वस्त्र पहनकर पूजा करना शांति, पवित्रता और आत्मिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है।

PunjabKesari, Navratri Festival, Mandla News, Narmada River, Jaware Procession

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, यह स्थल गोंडवाना शासनकाल से जुड़ा एक प्राचीन धार्मिक केंद्र है, जहाँ हर साल नवरात्रि में हजारों लोग जवारे बोते हैं और विसर्जन के लिए नर्मदा तट तक जाते हैं। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बावजूद प्रशासनिक व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं हो पातीं, जिसके चलते स्थानीय लोग ही आगे आकर व्यवस्थाएं संभालते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!